बलरामपुर, नवम्बर 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत ठाकुरपुर के मजरा मुसहवा में बने आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति दयनीय है। इसको लेकर ग्रामीणों में चिंता के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दस वर्ष बीत गए लेकिन ऑगनबाड़ी केंद्र की न तो रंगाई-पुताई हुई और न ही इसके देखभाल व रख-रखाव पर ही ध्यान दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर रेलवे विभाग के एक गेटमैन ने कब्ज़ा कर पक्का आशियाना बना लिया है, वहीं केन्द्र का संचालन नियमित न होने से लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम पंचायत ठाकुरजोत के मजरे मुसहवा में बने ऑगनबाड़ी केंद्र बदहाल होने के कारण यहां के नन्हे मुन्ने बच्चों का प्रारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.