मऊ, अप्रैल 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में किसानों के गेहूं की खरीद को लेकर कुल आठ क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर, भौरेपुर, गालिबपुर, बनियापार, सरसेना, कोलौरा तथा वरिष्ठ विपणन केंद्र चिरैयाकोट व सिगाड़ी शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। हालांकि, बोरों की कमी के चलते अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि बोरों की उपलब्धता होते ही खरीद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सिगाड़ी वरिष्ठ विपणन केंद्र के प्रभारी इसरार अहमद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी और गेहूं खरीद की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.