आरा, मई 18 -- शाहपुर। केन्द्रीय स्वच्छता टीम ने सोमवार को नगर पंचायत शाहपुर के सभी 11 वार्डों के साफ-सफाई और गुणवता की जांच-पड़ताल की। जांचोपरांत रिपोर्ट नगर कार्यपालक पदाधिकारी को अनलाइन सौंप दी जाएगी। इसमें अंकित होगा कि शाहपुर नगर पंचायत की रैंकिंग कितनी होगी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि केन्द्रीय टीम के आने की सूचना है। अब तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। नगर में कूड़े-कचरे के लगे अंबार को शाहपुर-करनामेपुर रोड के शाहपुर पुल के पास से हटाया जा रहा है। यहां रखे गए कूड़े-कचरे से गंदगी का अंबार पसरा रहता था। इसे हटाने से स्वच्छ और सुंदर वातावरण कायम होगा। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय स्वच्छता टीम ने साफ-सफाई का लिया जायजा स्वच्छता टीम के साथ प्रधान सहायक सुशील कुमार, कर्मी प्रिंस कुमार सहित अन्य कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे। यह ...