जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति, पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में जनगणना 2026 में आदिवासी समुदाय धर्म कॉलम एवं जाति में अनुसूचित जनजाति दर्ज करने से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में विभिन्न आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जितने भी क्षेत्रीय कमिटी है जनगणना 2026 में लोगों को क्षेत्रीय स्तर पर जागरूक करेंगे एवं जगह जगह बैठक कर लोगों को जानकारी देंगे।जो भी आदिवासी समुदाय के लोग समाज को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे है उनको किसी भी सामाजिक कार्यक्रमो में आमंत्रित नहीं किया जायेगा।बैठक की अध्यक्षता श्रीमती शालू लकड़ा ने किया एवं संचालन उपेन्द्र बानरा ने किया आज के इस बैठक में मुख्य रूप से राकेश उरांव, नंदलाल पातर , डिबर पूर्ति, शालू ल...