गोरखपुर, जुलाई 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नीट पेपर लीक के बाद आरोपों के घेरे में आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी ने खुशी जताई है। पार्टी ने इसे युवाओं और छात्रों की जीत बताया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार लंबे समय से युवाओं की मांगों को अनसुना कर रही थी, लेकिन छात्रों के आंदोलन के दबाव में उसे झुकना पड़ा। पार्टी प्रवक्ता कीर्ति निधि पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि परीक्षाओं की शुचिता लगातार प्रभावित हो रही थी। बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने से युवा हतोत्साहित हो रहे थे। वे आंदोलन करने को मजबूर हुए। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सियासत गरम, पक्ष-विपक्ष ने दी प्रतिक्रिया सपा नेता रौनक श्रीवास्तव, आफताब अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें...