लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । केन्द्रीय विद्यालय लखीसराय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 2 से 9 तक नामांकन पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से किया जा रहा है। शनिवार तक कुल 700 आवेदन फॉर्म अभिभावकों के बीच वितरित किए जा चुके हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय परिसर पहुंचकर आवेदन फॉर्म प्राप्त और जमा कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से अभिभावकों को नामांकन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कक्षा 2, 3, 4, 5, 6 एवं 9 में सीमित सीटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.