गुमला, अप्रैल 16 -- गुमला, प्रतिनिधि । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय गुमला के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष विद्यालय के कुल 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। परिणाम में प्रथम स्थान शेरोन शैलजा तिग्गा ने हासिल किया,जबकि दूसरा स्थान कार्तिक सिंह को प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर कुमारी प्रतिष्ठा रही। इस प्रकार टॉप-3 में दो स्थानों पर छात्राओं का कब्जा रहा। जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। वहीं टॉप टेन की सूची में अक्षय मोहित, ऋतुराज, अनुराग कुजूर, कुमारी प्राची, आलेख, कुमारी आफिया नाज और कुमार उज्ज्वल ने भी अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीबीए...