गोड्डा, नवम्बर 26 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। स्थानीय पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ से हुई। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में ठीक 11 बजे अनुमंडल पदाधिकारी वैधनाथ उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जैसवाल, नगर परिषद प्रशासक अरविन्द प्रसाद अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कमल तथा समस्त शिक्षकगणों ने भी संविधान की प्रस्तावना उच्च स्वर में पढ़ते हुए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.