बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- हरनौत, निज संवाददाता। सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना स्थित केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने पटना का भ्रमण कर बाहरी दुनिया को नजदीक से देखा। प्राचार्य सीबी कुमार के नेतृत्व में कक्षा से तीन से पांच तक के छात्रों ने राजधानी वाटिका की हरियाली के बीच प्रकृति को देखा। वहीं, कक्षा छह से 11 तक के छात्रों ने पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र में खगोल व भौतिकी के रहस्यों को जाना। 15 अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में हुए इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और किताबों में पढ़ी बातों को साक्षात अनुभव कराना था। मौके पर सुशांत, सपना, शुभम, नमन, नंदिनी आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.