मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर हैदरनगर और अलीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। केन्द्रीय रेल मंत्री ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपे गए मांग पत्र में घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने पूर्व में दिए गए कई अंडरपास के निर्माण प्रक्रिया की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही साथ मऊ-शाहगंज रेलखंड पर तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास हैदरनगर और अलीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर रेलवे अंडरपास के अतिशीघ्र निर्माण को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। केन्द्रीय रेल मंत्री ने सांसद की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सहमति जताते हुए तत्काल भौतिक सर्...