सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र। केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आगमन 20 जून को सोनभद्र में होगा। वे 20 जून को सुबह साढे़ 10 बजे वाराणसी से कार से सोनभद्र सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 11.40 बजे सर्किट हाउस से निकलकर 11.50 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 11.55 बजे विकास भवन से निकलकर विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचेंगे। यहां वे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 12.20 बजे पंचायत रिसोर्ट सेंटर से निकलकर सर्किट हाउस जाएंगे। सर्किट हाउस से 2.50 बजे वे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- 12 वर्ष पूरे होने पर लगी विकास प्रदर्शनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...