रायबरेली, मार्च 8 -- रायबरेली, संवाददाता। एप्सटीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आने पर कांग्रेस की महिलाओं ने उन्हें हटाने की मांग की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शैलजा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने काले कपड़े पहन कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से महिलाओं के साथ घिनौने कार्य एप्सटीन फाइल में नाम आने पर केंद्रीय मंत्री को हटाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शैलजा सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम एप्सटीन फाईल में आने पर उनसे इस्तीफा मांगा गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी महिलाओं ने काले कपडे पहनकर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया और मोदी सरकार शर्म करो के नारे लगाये।महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि इस घिनौनी एप्सटीन...