केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकार बने डॉ. वेद मित्र शुक्ल
बहराइच, मई 14 -- बहराइच। शहर निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेद मित्र शुक्ल को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार समिति का सदस्य पुनः नामित किया गया है। उनका कार्यकाल आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा। डॉ. वेद मित्र शुक्ल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. गुलाब चंद्र शुक्ल के सुपुत्र हैं। साहित्यिक एवं सामाजिक परिवेश से जुड़े परिवार में पले-बढ़े डॉ. वेद मित्र निरंतर साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के प्रमाणन और नियमन का कार्य करता है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली साहित्य, कला, शिक्षा, संगीत, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.