जमशेदपुर, मार्च 21 -- केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण कराया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम में इसके 51,747 लाभुक हैं। अंकेक्षण झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी करेगी। इसका उद्देश्य सभी लाभुकों के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ अयोग्य, मृत एवं पलायन कर गए लाभुकों की पहचान करना है। इसे प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टूपुर में शुक्रवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें योजना के क्रियान्वयन, सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ कार्यक्रम योजना के सामाजिक अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.