गिरडीह, मार्च 18 -- देवरी। मनरेगा की केंद्रीय टीम के अधिकारियों व कर्मियों ने सोमवार को देवरी के चिकनाडीह एवं सिकरुडीह पंचायत का दौरा किया। जहां मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच व निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों के टीम ने चिकनाडीह पंचायत के महारायडीह गांव में शकील अहमद की जमीन पर डोभा निर्माण, साजदा खातुन की जमीन पर डोभा निर्माण, यद्दुरायडीह गांव में अरुण वर्मा की जमीन पर डोभा निर्माण तथा संगीता देवी की जमीन पर डोभा निर्माण कार्य की जांच की और उसका निरीक्षण किया। इधर सिकरुडीह पंचायत के भंडराटांड़ गांव में रीता देवी की जमीन पर तथा इसी गांव के पद्दुम राय की जमीन पर आम बागवानी योजना की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं की जांच पड़ताल कर ली गई है। रिपोर्ट विभाग के उच्च पदाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मौ...