मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी शनिवार को ब्रह्मपुरा स्थित राजकीय जिला स्कूल पहुंचे। यहां वे शिक्षक की भूमिका में थे। बच्चों की कक्षा लेने के साथ उनसे भविष्य की योजनाओं पर भी उन्होंने बात की। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कूली बच्चों से रुबरु हुए बीडीओ, साथ में किया भोजनकक्षा की गतिविधियां मंत्री चौधरी ने नौवीं एवं दसवीं के बच्चों की लगभग एक घंटे तक कक्षा ली। खुद साइंस के विद्यार्थी रहे मंत्री ने गणित पढ़ाने से कक्षा की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने भौतिकी, बायोलॉजी के भी अलग-अलग पाठ बच्चों को पढ़ाए। इस बीच बच्चे उनसे सवाल भी करते रहे और सफलता के टिप्स भी लेते रहे। उन्होंने कहा कि आगे भी वे अन्य स्कूलों में कक्षा लेंगे। इसके माध्यम से बच्चों से जुड़कर उनके बेहतर भविष्य और वि...