साहिबगंज, मई 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोरियो संथाली निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल विक्रम सिंह ने प्रखंड के बोरियो संथाली से भाया पोखरिया विशनपुर एवं शामपुर से ग्राम मोतीपहाड़ी तक ग्रामीण सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी एवं वित्तीय अनियमियता की शिकायत केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से की है। कुणाल विक्रम ने आरोप लगाया है कि इन दोनों सड़कों के निर्माण में निम्न गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिससे सड़क मात्र छव माह में हीं उखड़ गया। सड़क की सतह उखड़ गयी है। सड़क मात्र तकनीकी विशिष्टयों एवं गुणवत्ता मानको का घोर उलंघन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...