झांसी, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय किसान दिवस पर केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 12 किसानों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस पर मनाई गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसान दिवस पूरे देश में किसानों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। भारत की आय में कृषि क्षेत्र का 14 से 20 प्रतिशत तक योगदान है। रोजगार सृजन में भी कृषि की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर नई योजनाएं ला रही है, इनका लाभ सीधे ग्रामीण परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.