केनरा बैंक डकैती : सोना खपाने के सुराग पर पुलिस की टीम नेपाल रवाना
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई डकैती के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। करीब 23 किलो सोना और 42 से 43 लाख नकद लूटने के मामले में पुलिस को सोना खपाने के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सोने को देश से बाहर नेपाल में खपाने की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम विदेश गई है। टीम वहां सोने की संभावित खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। इधर, डकैती में शामिल अपराधियों के स्थानीय संपर्क सूत्र की भी पहचान का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इनसे बैंक डकैती की तैयारी, अपराधियों के ठहरने, आने-जाने और घटना के बाद फरार होने के रास्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में बिहार, उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.