जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- गोलमुरी केनरा बैंक शाखा में गुरुवार सुबह हुई डकैती में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गोलमुरी थाने में दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में बैंक से करीब 23.80 किलो सोना और लगभग 42 लाख नकद लूटे जाने की बात कही गई है। बैंक के अनुसार, लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 33.20 करोड़ रुपये है। एफआईआर के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 9.10 बजे से 10.18 बजे के बीच हुई। पांच हथियारबंद अपराधी पिस्तौल लेकर घुसे। चपरासी और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। हथियार लहराकर अपराधियों ने बैंक अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद कर्मचारियों के हाथ पैकिंग टेप से बांध दिए गए और मुंह पर भी टेप लगा दिया गया। उन्हें बंधक बनाकर मदद ल...