मैनपुरी, नवम्बर 4 -- कस्बा के डालूपुर रोड पर केनरा बैंक की शाखा का शुभारंभ हुआ। यह शाखा स्थानीय व व्यापारियों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगी। शाखा का शुभारंभ मंगलवार को शाखा के महाप्रबंधक आगरा अंचल प्रमुख रजनीकांत, सहायक महाप्रबंधक पीवी कृष्णा प्रसाद व शाखा प्रबंधक महावीर चौहान ने किया। मुख्य अतिथि रजनीकांत ने कहा कि शाखा व्यापारियों व उपभोक्ताओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगी। वहीं शाखा प्रबंधक ने कहा कि केनरा बैंक की नई शाखा खुलने से बैंकिंग सेवाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिलेगा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विश्वेंद्र सिंह, विवेकानंद गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, निर्मल शर्मा, डा. सुभाष यादव, शिवकुमार गुप्ता, विवेक मिश्रा, आशीष गुप्ता, अरविंद दुबे, उमेश चंद्र सक्सेना, आयुष बंसल, अतुल गुप्ता, सत्येंद्र ति...