केनरा बैंक के सेवानिवृत्त कर्मी से 9.90 लाख की ठगी
मथुरा, अगस्त 26 -- मथुरा, केनरा बैंक के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन कार्ड जारी करने के नाम पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर 9 लाख 90 हजार रुपये की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। साइबर थाने ने मामला दर्ज कर लिया है। लोटा फैक्ट्री विजय नगर कॉलोनी मथुरा निवासी स्वरूप चन्द दिनकर केनरा बैंक से सेवानिवृत्त हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पेंशन कार्ड बनाने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया और सेवानिवृत्त कर्मचारी होने के नाते पेंशन कार्ड जारी कराने का झांसा दिया। प्रक्रिया के नाम पर शातिर ठगों ने धोखे से पीड़ित के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवा लिया और फोन का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.