जमशेदपुर, जुलाई 25 -- आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के तहत गिरवी रखा गया 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार का सोना रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आने के बाद अब बैंक के ग्राहकों में दहशत है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे और अधिकारियों से गिरवी रखे आभूषण दिखाने की मांग की। उनका कहना था कि उन्हें यह भरोसा दिलाया जाए कि उनका सोना सुरक्षित है। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रबंधन ने ग्राहकों को आस्वस्त किया कि उनका सोना सही सलामत है, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर मंगेश रामानाथन ने आजादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि बैंक प्रबंधन भी अपने स्तर पर आंतरिक जांच कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...