अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुश्बू नागपाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनु जग्गा रही। डॉ. खुश्बू नागपाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर बल दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस अजीत कुमार जग्गा उपमहाप्रबंधक केनरा बैंक, अतुल सिंह उपमहासचिव केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, सौरभ कानूनगो मंडल प्रबंधक केनरा बैंक, विशाल वर्मा क्षेत्रीय सचिव केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...