नई दिल्ली, जुलाई 8 -- आरबीआई के एक फैसले के बाद बुधवार, 8 जुलाई को साउथ इंडियन बैंक के शेयर 9% से अधिक लुढ़क गए। यह पिछले तीन महीनों की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। यह गिरावट भी तब आई जब बैंक ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने उसके अगले MD और CEO की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद साउथ इंडियन बैंक के शेयर पिछले बंद 47.67 रुपये से भी नीचे खुले। आज एनएसई पर यह स्टॉक 47.55 रुपये पर ओपन हुआ और 43.01 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। हालांकि, 9:50 बजे के बाद थोड़ी सी जान लौटी और शेयर 11:40 बजे के करीब 44.40 रुपये पर पहुंच गया। गिरावट भी कम होकर 6.86 प्रतिशत रह गई। बैंक ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को 1 अक्टूबर, 2026 से तीन साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी द...