पूर्णिया, जुलाई 18 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के दृष्टिगत सरकारी जमीनों का स्थल निरीक्षण किया गया। भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने केनगर, पूर्णिया लाइन बाजार, रामबाग, गुलाबबाग, हासदा सहित विभिन्न सरकारी जमीनों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित सरकारी जमीनों की जांच कर निर्धारित समय पर जांच प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) रवि राकेश, उप नगर आयुक्त, संबंधित अंचलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: अहर्ता पूर्ण करने वाले आवेदनों के प्रस्ताव को स्वीकृत...