कोडरमा, अप्रैल 13 -- जयनगर। प्रखंड क्षेत्र के लोहाडांडा निवासी केदार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को इस मामले को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव जयनगर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस को जांच में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना में अधिकारियों से बातचीत के बाद जानकी प्रसाद यादव मृतक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष...