केदार मंदिर में पुरुषोत्तम मास का सांगीतिक वंदन
वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में पुरुषोत्तम मास का सांगीतिक वंदन किया गया। जेठ शुक्ल त्रयोदशी पर प्रदोष संगीत उत्सव हुआ। सितार वादन से आरंभ उत्सव की यात्रा सुगम संगीत से होती शास्त्रीय गायन के पड़ाव पर ठहरी।कुमार स्वामी मठ की ओर से हुई संगीत संध्या का शुभारंभ पं.तारक मिश्र के सितार वादन से हुआ। उन्होंने राग यमन में अलाप की सुंदर प्रस्तुति दी। तीन ताल में स्वर रचनाओं के वादन से श्रोताओं को आनंदित किया। जोड़ के बाद झाला का वादन भी प्रभावशाली रहा। उनके साथ तबला पर देवेश मिश्रा ने संगत की। भदोही के राकेश द्विवेदी ने अपने भजनों से उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर किया।गणपति यह भी पढ़ें- मधुबनी के मुरारी का नमो घाट पर हुआ भजन गायन वंदना से आरंभ करने के बाद उन्होंने भगवान शिव और माता गंगा को समर्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.