बागेश्वर, जून 21 -- कपकोट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केदारेश्वर मैदान में योग साधक जुटे। विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा द्वारा विश्व को दिया गया वह अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर जीवन को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। आज जब पूरा विश्व योग की महत्ता को स्वीकार कर रहा है, तब हम सभी का यह दायित्व है कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, निदेशक कुमाउ मंडल विकास निगम दयाल ऐठानी, उप जिलाधिकारी अनिल चिन्याल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा के दौरान किया योग यह भी पढ़ें- श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगाभ्यास यह भी पढ़ें- रानीखेत में अंतररा...