गिरडीह, मई 31 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के चन्द्रमारनी गांव निवासी राधेश्याम मंडल (66) की केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान एक हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार राधेश्याम मंडल मोहल्ले के अन्य श्रद्धालुओं के साथ चारधाम यात्रा पर गए थे। सोमवार सुबह केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए चढ़ाई चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी हंसवा देवी सहित अन्य यात्री भी साथ मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की सहायता से शव को नीचे लाया गया। आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के ब...