देहरादून, जनवरी 23 -- रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित हिमालय की ऊंचाई वाले स्थान पर शुक्रवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य रुके हैं जबकि यहां मौजूद लोग ठंड के चलते कमरों में दुबके हैं। केदारनाथ धाम मंदिर परिसर सहित आसपास की पहाड़ियों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला आदि स्थानों पर भी बर्फबारी हो रही है। मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर बादल लगे हैं और हल्की बूंदाबांदी होने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...