केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
देहरादून, सितम्बर 28 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप बीती शाम पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से भैरव मंदिर स्थित एमआरपी (जंगलचट्टी) पहुंचाया। मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद पैदल मार्ग पर मौजूद यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से 15000 चारधाम यात्री फंसे; केदारनाथ-हेमकुंड यात्रा थमी, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.