शामली, मार्च 24 -- कांधला। मंगलवार को नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं ने निरोग एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना से हवन में आहुतियां दीं। इस अवसर पर केदारनाथ धाम से पधारे कथा व्यास बृजमोहन सेमवाल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पराम्बा माता के सभी शक्तिशाली अवतारों की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कलयुग में बढ़ते पाप और अशांति से बचने के लिए प्रभु भक्ति को एकमात्र उपाय बताया। मंगलवार को सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर का प्रांगण भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। सहस्त्र चंडी महायज्ञ के छठे दिन का आयोजन विशेष रूप से निरोग एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए समर्पित रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। का...