देहरादून, जनवरी 28 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जारी है। धाम में 4 फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है जबकि तापमान -15 के आसपास है। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान काफी घट चुका है। ऐसे में केदारनाथ धाम में तैनात आईटीबीपी एवं पुलिस के जवान कड़ाके की ठंड में भी धाम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...