देहरादून, अप्रैल 22 -- रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। परंपरा अनुसार केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग और प्रशासन एवं बद्री केदार मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 8 बजे मंदिर का द्वार खोला गया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा केदार के दर्शन किए और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। हजारों की संख्या में भक्तों के जयकारों केदारनाथ के कपाट खोले गए। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ 6 महीने ग्रीष्मकाल में केदारनाथ और शीतकाल में ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूजा के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhimshila Kedarnath: प्रलय में जो पत्थर बना केदारनाथ मंदिर की ढाल, कपाट ख...