केदारनाथ दर्शन के बाद तबीयत बिगड़ने से वृद्ध की मौत
अयोध्या, जून 8 -- अमानीगंज,संवाददाता। केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे अयोध्या जनपद के खंडासा क्षेत्र अंतर्गत अमावासूफी मजरे रामनगर गांव निवासी बीएसएनएल से सेवानिवृत्त श्रीचंद्र शुक्ल (70) की हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग दिनभर एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेते रहे। जानकारी के मुताबिक वह अपनी पत्नी, पोते तथा कुछ सहयोगियों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के उपरांत रविवार दोपहर लगभग तीन बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब-तक लोग इलाज का इंतजाम करते हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- तहसील में मुआयना करने पहुंचा बुजुर्ग अचानक हुआ बेहोश, पलभर में मौत श्रीचंद्र शुक्ल गया जगन्नाथपुरी की यात्रा के बाद चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.