केदारनाथ जाने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे पर भड़के हरीश रावत, जमकर सुनाया
देहरादून, अक्टूबर 30 -- केदारनाथ जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवे पर कांग्रेस नेता हरीश रावत बुरी तरह भड़क गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने सारा के बचाव में कहा है कि आप किसी को आस्था रखने से क्यों रोक रहे हैं? हरीश रावत ने सारा की केदारनाथ यात्रा पर आपत्ति जताने वालों से कहा है कि कट्टरपंथिता से समाज और भारत यूं ही बड़ा दुखी है। हरीश रावत ने कहा 'सारा अली खान श्रद्धापूर्वक केदारनाथ पहुंचती हैं, पिछली बार भी पहुंचीं, इस बार भी पहुंचीं। वो नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर जी की पोती हैं और सैफ अली खान की बेटी है, उनकी आस्था है। लेकिन साथ-साथ अपने धर्म का भी पालन करती हैं, जो धर्म उनको पिता से मिला है। मगर कुछ कूपमंडूक लोग हैं, वो उनके वहां जाने को लेकर के फतवा जारी कर रहे हैं। भैया, ये कट्टरपंथिता कहां ले करके जाएगी हमको, हमारे समाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.