देहरादून, अप्रैल 1 -- Kedarnath Heli Service: 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। इसके तहत केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा के किराये की दरें जारी कर दी गई हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने किराये की घोषणा करते हुए बताया कि बुकिंग की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी। इस बार सिर्फ फाटा से केदारनाथ के लिए किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि एक रूट पर एक यात्री के 2500 रुपए से ज्यादा बचेंगे। यूकाडा द्वारा घोषित दरों के अनुसार, इस वर्ष गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने के लिए प्रति यात्री को कुल 12,154 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, फाटा से केदारनाथ धाम के लिए 9,680 रुपये व सिरसी से 6,086 रुपये किराया तय किया गया है। इस पर जीएसटी और आईआरसीटीसी पोर्टल का ऑनलाइन बुकिंग सुविधा ...