देहरादून, जून 15 -- उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। अभी तक बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है। यह हेलिकॉप्टर आज सुबह केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था। बता दें कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह तीसरी घटना है। एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.