सहरसा, दिसम्बर 27 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। केदली पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी सर्फुद्दीन के पशु घर में जल रहे अलाव से आग लग गई। आग लगने से घर में बंधी तीन गायें और एक बछड़ा बुरी तरह झुलस गए, जबकि चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। आग की तेज लपटों की चपेट में आस-पड़ोस के घर भी आ गए। आग की खबर मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घर में रखा राशन, कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामग्री जलकर राख हो गई। सीओ मोनी बहन के निर्देश पर पहुंचे हल्का कर्मचारी पिंटू कुमार रजक ने पीड़ित परिवारों को पॉलीथीन शीट उपलब्ध कराते हुए अन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.