रामगढ़, फरवरी 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी फागुन एकादशी के मौके पर शुक्रवार को झारखंड 15 नंबर भगत सिंह चौक पर खाटू श्याम का दरबार सज्जाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रांची से आए आचार्य रवि रौशन शास्त्री ने यजमान अमोद कुमार गुप्ता सप्तनी को रुद्राभिषेक से कराया। तत्पश्चात दोपहर में केदला चौक कलाली मोड़ से निशान उठाया गया जो झारखंड 15 नंबर भगत सिंह चौक लाया गया। गोधूली बेला में संध्या आरती, ज्योत जगाने के बाद श्याम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं मौके पर भक्तों के बीच महाभोग का वितरण भी किया गया। अल सुबह मंगल आरती के साथ भजन कीर्तन का समापन हुआ। कार्यक्रम के क्षेत्र के हजारों लोग शामिल थे। मौके पर मुख्य आयोजनकर्ता अमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि खाटू श्याम जी का मुख्य वस्त्र (पीतांबरी/बागा) साल में एक बार बसं...