रामगढ़, फरवरी 14 -- केदला, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्री को लेकर केदला क्षेत्र के लगभग सभी शिवालय रंग रोगन और विद्युत सज्जा के साथ सज धज कर तैयार हो गया है। रविवार को क्षेत्र के सभी शिवालय में सुबह से ही पूजा के लिए भक्तों का कतार लगेगा। वहीं इस वर्ष केदला नगर शिवालय में इस बार चार दिन तक कार्यक्रम चलेगा। इस संबंध में केदला नगर शिवरात्री पूजा कमेटी के अध्यक्ष शंभु राम ने बताया कि महाशिवरात्री के रोज दिन में पूजा और रात्री में महाभोग का वितरण सभी भक्तों के बीच किया जाएगा। वहीं सोमवार और मंगलवार को पूजा के बाद आरती और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं बुधवार को चौठारी पूजन के बाद बाबा के सभी भक्तों के बीच खीर का वितरण किया जाएगा। पूजा संपन्न कराने का कार्य मंदिर के पूजारी बिरेंद्र पांडेय करेंगे। पूजा को सफल बनाने में कमेटी के उपाध्यक्ष रामचंद्...