रामगढ़, मार्च 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला क्षेत्र में चंद्रग्रहण के दौरान सोमवार को विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में पूजा-अर्चना और मंदिरों में प्रवेश वर्जित माना जाता है। जिसके कारण श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान का स्मरण और जप-तप किया। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों की शुद्धि की प्रक्रिया पूरी की गई और फिर शाम के समय मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वहीं ग्रहण के दौरान और उसके बाद लोगों ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए स्नान, दान और घरों की साफ-सफाई की। कई श्रद्धालुओं ने नदी और तालाबों में स्नान कर गरीबों को दान दिया। घरों में भी ग्रहण के बाद गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद लोग अपने नित्य कार्यों में लग गए। स्थानीय लोगों के अनुसार चंद्रग्रहण के समय खा...