रामगढ़, नवम्बर 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को केदला उत्खनन परियोजना के छह नंबर में वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस और सीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर बंद कराया। मौके पर उपस्थित केदला उत्खनन परियोजना के मैनेजर मनिष कुमार ने कहा कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से अवैध खदान की डोजरिंग कराया गया। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी के सअनि राजेश राय, वन विभाग के सुनिल कुमार, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी वरुण साव, शंकर निषाद, एरिया गश्ती दल के सुनिल राठौड़ सहित कई अन्य जवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.