सिमडेगा, अगस्त 10 -- बानो, अमित साहू सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल केतुंगाधाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 अगस्त को बाबा भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सावन के पहले सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और भव्यता को देखते हुए दूसरी सोमवारी पर भक्तों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भक्त बाबा भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: 1905 में स्थापित गौरीशंकर मंदिर बना आस्था का बड़ा केंद्रकेतुंगाधाम में सच्‍चे मन से मांग...