सिमडेगा, फरवरी 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध केतुंगाधाम मंदिर प्रांगण में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केतुंगा धाम न्यास समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। मौके पर समिति के सभी सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के दौरान समिति के बेहतर संचालन और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पुनर्गठित केतुंगा धाम न्यास समिति की नई कार्यकारिणी में सुकरा केरकेट्टा को अध्यक्ष बनाया गया है। संतु सिंह, बिल्कु महतो को उपाध्यक्ष, रामचंद्र साहू कसे सचिव बनाया गया है। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने नई समिति से केतुंगाधाम के विकास, संरक्षण एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...