गढ़वा, जनवरी 24 -- केतार। थाना में शनिवार को एएसआई युगलचंद्र महतो और एएसआई राजेंद्र राम ने योगदान दिया। योगदान देने के बाद थाना परिसर में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। थाना प्रभारी ने दोनों अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कराने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के अनुभव और सक्रियता से थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...