गढ़वा, अप्रैल 1 -- केतार, प्रतिनिधि। मां चतुर्भुजी प्रीमियर लीग सीजन-टू नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की रात खेला गया। केतार थाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चौदह ओवर में नौ विकेट पर 142 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदगंज की टीम निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट पर 132 रन ही बना सकी। केतार थाना की टीम ने मोहम्मदगंज को 10 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। केतार थाना के खिलाड़ी राज ने 29 गेंद पर 52 रन और प्रिंस ने 16 गेंद पर 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मोहम्मदगंज के गेंदबाज गोलू ने 4 विकेट लिया। मोहम्मदगंज की ओर से अभिषेक ने तेज गेंदों पर 49 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केतार थाना के गेंदबाज राबाडा को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार केतार थाना टीम के बल्लेबाज राज को दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.