नई दिल्ली, जुलाई 7 -- पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी को लेकर हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का देने के बाद भी दोनों आरोपियों के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। पुलिस के अनुसार, वारदात के अगले ही दिन यानी 19 जून को सिया सीधे केतन के घर पहुंच गई। वहां उसने केतन के बेबस पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा, 'हिम्मत रखिए, केतन हमें ऊपर से देख रहा है।' पुलिस के मुताबिक, 18 जून को मर्डर करने के बाद से 23 जून को गिरफ्तार होने तक दोनों आरोपी बिल्कुल नॉर्मल जिंदगी जी रहे थे। पकड़े जाने के बाद भी उनके चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं दिखा। यह भी पढ़ें- चेतन के क्लासमेट ने खोल दिए सारे राज, उसे भी मालूम थी केतन के मर्डर की प्ला...