अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- गोविंद रावत, सल्ट। टिहरी के लंबगांव के देवलगांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल की हत्या के मामले में लगातार आवाज उठ रही है। सल्ट के कफल्टा पूर्व ग्राम प्रधान किशोर कुमार ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...